कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे धुसवा कला निवासी मैनुद्दीन अंसारी ने चकबंदी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि धारा 52 का प्रकाशन होने के बावजूद कुम्हार मिट्टी, श्मशान व कब्रिस्तान जैसी सरकारी भूमि की पैमाइश नहीं कराई गई। आरोप है कि कानूनगो की अनुपस्थिति में लेखपाल द्वारा पैमाइश कर बस्ता जमा कर दिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है।