मंगलवार को चौपारिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूलों चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल रहे। बच्चों को स्कूली बैग,किताब और चॉकलेट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।