भारत नेपाल सीमा से सटे कस्बा सोनौली में ट्रक से चंदन की लकड़ी बरामद हुई। वहीं, नौतनवा बाईपास पर बने गोदाम से भी चंदन की लकड़ी बरामद हुई। दोनों स्थानों से कुल ढाई टन चंदन की लकड़ी बरामद हुई। इसका अंतराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ कीमत आंकलन किया गया। कस्टम मामले की जांच में जुटी है। कस्टम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।