नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से परेशान लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। वार्डवासियों के मुताबिक, सड़क पर पानी जमा होने से फिसलन हो गई है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।