सिसवा कस्बा निवासी सांची अग्रवाल ( परी) का 26 दिसंबर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत होने का बाद घर आने पर स्टर्लिंग पब्लिक स्कुल ने रोड शो निकाला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सांची के घर वापसी के विद्यालय व संस्थाओं द्वारा सम्मान का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को स्थानीय स्टर्लिंग सीनियर सेकेण्डरी स्कुल ने क्षेत्र मे भव्य रोड शो किया। खुली जीप में एक जुलुस निकला जो नगर विभिन्न मार्गो से होते हुए थाना परिसर में पहुंचे।