अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को नौतनवा इंटर कालेज नौतनवा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एसपी ने एक घंटे की पुलिस की कक्षा में में कानून व्यवस्था बनाए रखने में समाज की भूमिका के साथ विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।