सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की ओर से सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की सहायता से यह अभियान चलाया गया। सर्विलांस टीम ने आईएमआई नंबर आधारित ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले। पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों में अब तक कुल 307 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।