जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, धनेवा-धनाई में सांसद खेल स्पर्धा–2025 का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करते हैं।