सुसाइड करने वाले निषाद पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद के घर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे चौरीचौरा के विधायक श्रवण निषाद अचानक पहुंचे। जहां उन्हें लोगों से काफी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने मुर्दाबाद व वापस जाओ के नारे लगाए। मौके पर थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह मौजूद रहे उन्होंने हालात को सम्भाला।