करवा चौथ के पावन पर्व की धूम में शहर के बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर उत्साह से खरीदारी में जुटी हैं। सक्सेना चौक, गोरखपुर रोड, बलिया नाला पुल और हनुमानगढ़ी मोड़ पर चहल-पहल का दौर जोरों पर है। मिट्टी की सजावटी थालियां, लोटे, करवा, छलनी और पूजा सामग्री की जमकर खरीद हो रही है। ब्रांडेड कांजीवरम, बनारसी साड़ियां, लहंगे-चुनरियां, ज्वेलरी, फैंसी चूड़ियां व कॉस्मेटिक्स पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी है।