स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पिपरा स्थित यशोदा भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस सिलेंडर के लिए तपती धूप में बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े रहे। जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे से दोपहर तक तपती धूप और भीषण गर्मी में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे। आसमान से आग बरस रही थी, फिर भी लोग सिलेंडर पाने की आस में घंटों इंतजार करते नजर आए। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी एक ही कतार में खड़े थे। गर्मी इतनी तेज थी कि कई लोगों के चेहरे पसीने से तर-बतर हो चुके थे, पर कोई घर नहीं लौटना चाह रहा था।