प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 130वें एपिसोड का लाइव प्रसारण नगर के राज विलास रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्ण माहौल रहा।