सदर तहसील परिसर के लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने हापुड़ जिलाधिकारी के खिलाफ धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आए दिन लेखपालों के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है अगर समय रहते उत्पीड़न खत्म नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।