महराजगंज जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग हाल में जूडो खेल के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी गई। जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि जूडो खेल जापान का राष्ट्रीय खेल है जिसमें प्रतिद्वंदी को पटकना होता है जो कि कुश्ती खेल से मिलता जुलता है। मुख्य प्रशिक्षक जूडो संघ के अध्यक्ष नीरज पांडेय रहे। प्रशिक्षकों को जूडो खेल के दाव पेंच , आधुनिक तकनीकी के बारे ने सीखाया गया।