महराजगंज के भिसवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर अभद्र टिप्पणी करने पर मां ने युवक की पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस पहुंची तो मां ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, एक गांव की महिला शनिवार शाम अपनी बेटी के साथ शिकारपुर से घर जा रही थी। आरोप है कि भिसवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर ट्रक से बालू उतार रहे एक युवक ने उसकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। मां बेटी ने उसे ट्रक से नीचे उतारकर पिटाई कर दी। यह देख वहां भीड़ जुट गई। युवक महिला का पैर पकड़कर माफी मांगने लगा।