सोमवार को झमाझम बारिश होने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत ली।वही नगर पालिका परिषद के दर्जनों वार्डो में जलभराव की स्थित बनी रही। उप निबंधक कार्यालय, एनएच 730 , सक्सेना नगर, सिविल लाइन वार्ड में सड़कों पर जलभराव हो गया। जिला अस्पताल परिसर में बने क्रिटिकल केयर यूनिट का दिवाल भी गिर गया।