निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी एक शख्स शनिवार रात को रिश्तेदारी में जाने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। इसका शव रविवार सुबह लोगों ने बैठवलिया गांव से सटे होकर बहने वाली खड्डा नहर पटरी स्थित चौदह सात पुल के पास करीब बीस फीट नीचे निर्माणधीन पुलिया के बीच देखा गया। कुछ देर बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।