महराजगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी को मृत बताकर पूरे रीति रिवाज के साथ दूसरी शादी कर लिया। इतना ही नहीं शादी को जब 4 माह का समय बीत गया तो अपनी पहली पत्नी को घर बुला लिया। और अपनी दूसरी पत्नी से परिचय कराया कि यह हमारी पहली पत्नी है। इसके बाद पहले तो घर में विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। भिटौली थाना क्षेत्र का है।