फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के अधिक प्रयोग से चिड़चिड़े हो रहे बच्चे

मोबाइल बच्चों के सेहत के लिए ठीक नहीं है। छुट्टी का समय चल रहा है। ऐसे में बच्चे ज्यादातर मोबाइल से चिपके रहते हैं। इसके अधिक प्रयोग से बच्चे चिड़चिड़े हो सकते हैं। जानकारों की माने तो बच्चों के मोबाइल के इस्तेमाल का समय और वे किस तरह का कंटेंट देख रहे हैं, माता-पिता को इस पर गौर करना चाहिए। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल में बच्चे गेम्स वगैरह ज्यादा देखते हैं। मोबाइल देखने से बच्चों के आंख की रेटिना, ब्रेन पर प्रभाव पड़ता है। मोबाइल में मारपीट और तमाम तरह की उत्तेजित करने वाली चीजें दिखाई जाती हैं। ऐसी एग्रेसिव चीजें देखने से बच्चे बहुत ज्यादा शैतानी करने लगते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें