सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सदर में सोमवार को एएनएम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ.केपी सिंह ने की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए कई निर्देश जारी किए। डॉ. सिंह ने एएनएम को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को ई-कवच पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट किया जाए। साथ ही, बच्चों के टीकाकरण के बाद यूनिन पोर्टल पर जानकारी तुरंत दर्ज की जाए।