महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव में इलाज के दौरान बच्चे का हाथ तोड़ने का डॉक्टर पर आरोप लगा है। पीड़िता झिनकी देवी के अनुसार, खेलकूद के दौरान बच्चे के हाथ में मामूली चोट लगी थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने जबरन उसका हाथ तोड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद इलाज के खर्च को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी थी। पीड़िता का आरोप है कि सुलहनामे के बाद डॉक्टर ने रुपये देने से मना कर दिया और दोबारा मांगने पर उनके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता अपने बच्चे के साथ न्याय के लिए भटक रही हैं।