जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बिना किसी को सूचित किए अचानक सीएचसी पहुंचे, जिससे सीएचसी में हड़कंप मच गया। परिसर में इधर–उधर टहल रहे कर्मी भागकर अपने ड्यूटी प्वाइंट पर जाने लगे। जिलाधिकारी ने सबको रोककर कड़ी फटकार लगाई और ड्यूटी को ईमानदारी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसी आकस्मिक सेवा में शिथिलता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।