जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील नौतनवा एवं विकास खंड कार्यालय रतनपुर–नौतनवा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं न्यायालयों की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति तथा जनहित से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।