जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की ओर से ईद उल अजहा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह ही निरीक्षण पर निकल गए। दोनों अधिकारियों ने भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवा, पनियरा मार्ग पर विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सतर्क और भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया।