सिसवा क्षेत्र में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्थानीय आईपीएल चीनी मिल परिसर में धरना दिया। किसानों ने शौचालय, पेयजल व्यवस्था, रेन बसेरे की मरम्मत व सफाई कराने तथा बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली कर गन्ना लदी गाड़ियों की बेलाइन कटिंग कराकर तौल कराने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई। राजन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल होगी। मिल हेड संदीप पवार ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन से त्वरित कार्रवाई अपेक्षित।