उप मुख्य चिकिसाधिकारी डाॅ. केपी सिंह और जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने ईटीसी सेंटर फरेंदा का निरीक्षण किया। डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि हाई ग्रेड फीवर के मरीजों को सेंटर में भर्ती करके एक फार्म पर केस डिटेल भरें। ईटीसी एवं अन्य सेंटर र रोस्टर के हिसाब से प्रशिक्षित चिकित्सक और स्टाॅफ उपस्थित रहें। सेंटर पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखें। सभी आवश्यक उपकरण क्रियाशील रखें।