फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

रोहित सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 02:53 PM IST

चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पड़ड़ी के पास सड़क किनारे नहर में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव के साथ एक बाइक भी बरामद हुई है। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर ग्रामीणों की मदद से शव और बाइक को नहर से बाहर निकाला। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसा या अन्य कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें