सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तैनात डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे थे। सुबह आठ बजे से इलाज के लिए पहुंचे मरीज घंटों बैठकर इंतजार करते रहे, लेकिन डाक्टर के न आने से किसी का इलाज नहीं हो सका।