महराजगंज के कलक्ट्रेट परिसर में मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर चौकीदारों ने धरना दिया है।संगठन के जिलाध्यक्ष बाले खान ने कहा कि सरकार 2500 रुपया मानदेय देती है। इतने कम पैसे के घर परिवार नहीं चल पाता है। सरकार 25 हजार का मानदेय दे नहीं तो इस बार चौकीदार उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।