इंदिरा नगर वार्ड में स्थित अर्बन हेल्थ पोस्ट पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।शिविर के माध्यम से 22 मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टर नमिता गुप्ता ने बताया कि बीपी के मरीज ज्यादा आए थे। सबको गर्मी के मौसम में पानी पीने की सलाह दी जा रही है।