थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर सोमवार देर रात में एसएसबी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसएसबी टीम ने गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ करने के बाद पुलिस को तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक की तहरीर पर बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।