कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची के साथ घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में केस दर्ज नही हुआ। पीडिता पुलिस से कार्रवाई की मांग की रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है।