श्यामदेउरवां ग्राम सभा की सार्वजनिक पोखरी में अवैध रुप से मिट्टी डालकर कब्जा करने की कोशिश पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर उसे विफल कर दिया। मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से रुकवाया।