फरेंदा चकबंदी न्यायालय के मुकदमे में लेटलतीफी से नाराज एक युवक न्यायालय के सामने परिसर में पीपल के पेड़ पर फांसी का फंदा लेकर चढ़ गया। इसे देख मौजूद लोग स्तब्ध हो उठे। लोगों के शोर मचाने के बाद काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को सूझबूझ से नीचे उतारा। युवक चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर मुकदमे में देरी करने का आरोप लगा रहा था।