ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत बरदगवा पुलिस और जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की ओर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान थाना बरगदवा परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में खुदाई कर शराब को जमीन में दबाकर नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान सभी माल का नमूना निकालकर उन्हें सील किया गया।