पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही टोला सुरतापुर में शनिवार रात एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।