निचलौल शहर के ठूठीबारी मार्ग स्थित मेन तिराहे का चबूतरा को कच्चा लोहा लदी एक ट्रक तोड़ते हुए बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे पलट गई। वही हादसे के बाद अचानक तेज आवाज सुन तिराहे के अगल बगल के घरों में सो रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। वही हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। हादसे के चलते करीब चार घंटे तक आवागमन में राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।