ग्राम करमहा स्थित अमृत सरोवर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ संविधान दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान लोक सत्ता अर्थात लोगों की सत्ता का प्रतीक है। यह सत्ता हमे संविधान ने वोट के अधिकार के माध्यम से उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि अपनी इस सत्ता का सही उपयोग करने के लिए शुद्ध और अद्यतन निर्वाचक नामावली का होना जरूरी है।