98 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 69 का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में डॉ. रोमा गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच, आवश्यक दवाओं के सेवन तथा प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।