फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर की पति की दीर्घायु की कामना

ललितपुर। जिले में शनिवार को वट अमावस्या का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ सुहागिन महिलाओं ने मनाया। हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला यह व्रत अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शनिवार हो मनाया गया। शहर के रिसाला मंदिर प्रांगण में स्थित बरगद के नीचे माता सावित्री और सत्यवान की पूजा सुबह से शुरू हो गई। पंडित प्रमोद लिटौरिया ने वट सावित्री के व्रत की पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए कहा कि माता सावित्री ने यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण इसी दिन वापस प्राप्त किए थे।उन्होंने बताया कि बरगद के पेड़ में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का वास माना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें