तालबेहट अंतर्गत माताटीला रोड़ पर विकास खंड कार्यालय के पीछे बन रही आवासीय कॉलोनी में बिना अनुमति की गई ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। ब्लास्टिंग के पत्थर समीप निवास करने वालों के मकानों एवं रास्ते में गिरे। देवेंद्र कुशवाहा के मकान के समाने खडे़ तिपाहिया वाहन का कांच टूट गया और फूटेरा निवासी महेश राजपूत के मकान की छत पर गिर पत्थर छत में घुस गया। विकास खंड सभागार के हॉल का कांच टूट गया। जानकारी के बाद एसडीएम अभिजीत सिंह और एसएचओ मनोज मिश्रा मौके पर गए। एसडीएम ने बताया कि इस ब्लास्टिंग की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।