फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ललितपुर के चीराकोंड़र गांव में पेड़ पर बैठा तेंदुआ, उतरने का वन विभाग टीम कर रही इंतजार, सुबह प्राथमिक विद्यालय में घुस कर एक को कर दिया था घायल, गांव में दहशत

थाना जाखलौंन इलाके के ग्राम चीराकोंड़र में तेंदुआ होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम डेरा डाले हुए है। बताया जा रहा है तेंदुआ बांस के पेड़ पर चढ़ गया है। भीड़ होने की वजह तेंदुआ उतर नहीं रहा है। टीम उसके उतरने का इंतजार कर रही है। प्राथमिक विद्यालय में सुबह तेंदुआ घुस आने से दहशत का माहौल है। हमले में ग्रामीण कमलेश घायल हो गया था। सुबह करीब 9 बजे गांव के प्राथामिक विद्यालय चीराकोंड़र में तेंदुआ घुस आया था। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया था। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। लोगों के शाेर-शराबा करने से तेंदुआ विद्यालय से भागकर पास में खेत में बास के पेड़ पर जाकर बैठ गया है। गनीमत रही कि 25 दिसंबर क्रिसमस डे होने की वजह से विद्यालय की छुट्टी थी नहीं तो बच्चों को नुकसान हो सकता था। ग्रामवासी दहशत में हैं, तेंदुआ को पकड़े जाने का इंतजार किया जा रहा है। सुबह तेंदुआ ने गांव के कमलेश पर हमला बोल दिया था। सिर और हाथ में चोट आई था। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें