कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुर में मंगलवार की रात को सिंचाई विभाग की नहर के पास जमीन के अंदर से अचानक शिवजी की पिंडी निकलने की सूचना पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने जमीन के अंदर से शिवलिंग निकालने का किया दावा किया। श्रद्धालुओं ने शिवजी की पिंडी को वहीं पर स्थापित कर की पूजन अर्चना शुरू कर दी। सूचना पर सीओ सदर अजय कुमार के साथ कोतवाल सदर पुलिस के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं, लोगों का पूजा अर्चना करने के लिए तांता लगा हुआ है।