फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ललितपुर हाईवे पर नागपुर से दिल्ली जा रहा गोभी से भरा ट्रक पलटा

थाना पाली इलाके में हाईवे पर नागपुर से दिल्ली जा रहा गोभी से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना सुबह लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है। मालथोन निवासी 22 वर्षीय दीपेश ट्रक को चला रहा था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार चालक को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और ट्रक को सड़क से हटवाया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें