कोतवाली मड़ावरा परिसर में 31 नए आरक्षियों की तैनाती हुई है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने इन सभी नवागत आरक्षियों का फूल माला पहिना कर स्वागत किया। 31आरक्षियों में 06 महिला और 25 पुरुष आरक्षी शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने सभी नए पुलिस कर्मियों का परिचय लिया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। स्वागत समारोह के दौरान कोतवाली प्रभारी ने नए जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक बड़ा उत्तरदायित्व है। उन्होंने जवानों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की समस्याओं को सुनने और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस बल में हुई इस बढ़ोतरी का स्वागत किया है।