फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की पहली सुबह कोहरे की चादर में लिपटा जिला, वाहनों की रफ़्तार हुई धीमी

ललितपुर। नए साल की पहली सुबह जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। हवा के झोकों ने मौसम को सर्द बना दिया। दृश्यता कम होने से सड़को सहित हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चले। बृहस्पतिवार की सुबह नए साल की पहली सुबह ही जिले में चारों ओर घना कोहरा छा गया। सूर्यदेव के दर्शन न होने से मौसम सर्द रहा। तापमान में गिरावट आई। सर्द दिन रहने से लोग अपने घरों के अंदर ही दुबके रहे और आग जलाकर उसके सामने बैठे रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। सबसे ज्यादा खराब हालत सड़कों पर दिखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें