फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर के देवगढ़ में वेटलैंड-डे पर राज्यस्तरीय वर्ड वाचिंग डे और सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लिया। देवगढ़ में वेटलैंड-डे पर राज्यस्तरीय वर्ड वाचिंग डे का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में इसके अलावा देश व विदेश से भी कई वीआईपी शामिल हेांगे। देवगढ़ में प्रस्तावित है, यह कार्यक्रम एक फरवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। यह कार्यक्रम मेला ग्राउंड व दशावतार के मंदिर के आगे महावीर वन्यजीव अभ्यारण में आयोजित किया जाएगा। जिले में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों में वन विभाग जुटा हुआ है, यह तैयारियां वन संरक्षक महावीर कौजलगी के नेतृत्व में किया जा रहा है। यहां पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभागाध्यक्ष प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमुरी, मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश पूर्व में यहां निरीक्षण कर चुके हैं। यह भी अधिकारी एक फरवरी से जनपद में डेरा डाल लेंगे। यह प्रकृति प्रमियों के विशेष आयोजन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें