सौजना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गौना (कुशमांड) में प्रभात फेरी, सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 101 रामधुनी मंडलों ने भाग लिया और संतों का समागम भी हुआ। प्रभात फेरी का शुभारंभ बेर बाबा हनुमान जी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ ढोलक और मंदिरों की थाप पर श्री राम जय राम जय जय राम और राधे-राधे के जय घोषों के साथ श्रद्धालु भजन गाते हुए बेर बाबा मंदिर से माता जैन मंदिर, राम मंदिर अस्पताल से होते हुए रोड पर शोभाराम जी मिश्रा के घर से होते हुए उल्दना रोड पर पहुंचे। इसके बाद बस स्टैंड पर दुर्गा जी के मंदिर से शंकर जी का मंदिर से वापस होते हुए गांव में जैन वाली गली होकर बेर बाबा मंदिर पर वापसी हुई। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मधुसूदन महाराज ने संतो के समागम को सौभाग्यशाली बताया उन्होंने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रभात फेरी के मार्ग में ग्रामीणों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर और जलपान की व्यवस्था कर रामधुनी मंडलों का स्वागत किया रंगोलिया से पूरे गांव के रस्ताओं को सजा दिया ।