जाखलोंन के रणछोड़ धाम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ 108 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ एवं नव कुंडात्मक रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 13 से 21 तक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।