ओबीसी मोर्चा ने मंगलवार देर शाम कलक्ट्रेट परिसर पर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने मांगों को पूरा होने तक धरना करने का निर्णय लिया है। मोर्चा की मांगों में पूर्व में नष्ट हुई रवि की फसल का तत्काल प्रभाव से समस्त किसानों को बीमा दिलावाने, वर्तमान में अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ की फसलों का तत्काल प्रभाव से सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलाई जाने, रियल टाइम खतौनी फीडिंग के दौरान किसानों के नाम व रकवा में हुई गड़बड़ी को शीघ्र निशुल्क कैंप लगाकर सुधार कराए जाने, जिले के बैंकों में रवि की फसल के बीमा वितरण में घोटाला करने वाले बैंक बीमा कर्मचारी व सहयोगियों की जांच करवाकर कार्रवाई की जाने, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीयन सुधार केंद्र बढ़ाए जाने की मांग, बार क्षेत्र के ग्राम छिल्ला व डगराना में एससी आबादी के पास संचालित स्टोन क्रेशर को आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाने की मांग रखी है। धरना स्थल पर नेपाल सिंह, रामनिवास, देवराज सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।